वजन बढ़ाने के 5 रामबाण उपाय/ early and safely weight gain tips

वजन कैसे बढ़ाएं

दोस्तों आज हम बात करेंगे कि वजन कैसे बढ़ाए जल्दी और एकदम सुरक्षित,, पहले हम बात करेंगे वजन ना बढ़ने के कारण के ऊपर

                                                   
how to gain weight
How to gain weight 

वजन ना बढ़ने के कारण>

दोस्तों वजन ना बढ़ने का एक सबसे बहुत बड़ा कारण है हमारा खानपान कि हम पूरे दिन में क्या-क्या खाते हैं कितना खाते हैं आपको पता होगा कि इस दुनिया में नियम का बहुत बड़ा स्थान है जैसे हमें अपने जीवन में कई नियमों का पालन करना पड़ता है कई कई जगह नियमों का पालन करना पड़ता है उसी प्रकार खाने को लेकर और हमारे शरीर को लेकर भी बहुत सारे नियम है जिनका हमें पालन करना चाहिए,
दोस्तों वजन ना बढ़ने के बहुत बड़ा कारण है  खान पीन दोस्तों होता क्या है कि हमें अक्सर मसालेदार स्पाइसी कहे तो जंग फूड तरह के खाने हमें बहुत अच्छे लगते हैं ऐसा भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है इससे हमारे वजन पर भी बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है इन भोजन के खाने से हमारा वजन तो बढ़ता है लेकिन स्वास्थ्य के लिए  बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है क्योंकि उससे हमारे अंदर बहुत कैस्ट्रॉल बढ़ जाता है  शरीर  की चर्बी बढ़ने लगती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है जिसके कारण हार्ट अटैक होता है,,
इसलिए दोस्तों अब आपको अपने खान-पान के प्रति सीरियस होना पड़ेगा,

वजन ना बढ़ने का दूसरा बड़ा कारण>

                                                दोस्तों वजन ना बढ़ने का एक और बहुत बड़ा कारण है आप का खाने का समय आपका वजन बढ़ना इस पर भी निर्भर करता है कि आप कब और किस समय खाना खाते हैं,
दोस्तों होता क्या है आपको जब भूख लगती है तभी आप खाना खाते है हेना,
अब आप सोच रहे होंगे क्या यह पागल है,, भूख लगेगी तभी तो खाएंगे
ज्यादातर लोग यही करते हैं जिसमें बच्चों की संख्या ज्यादा होती है जो 10 से 18 साल के बीच में होते हैं,
जो अपने खाने का समय निर्धारित नहीं रखते और जब मन करे तब खाते हैं,
जिसका हमारे शरीर पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है और हमारा वजन गिरने लगता है,
तो मेरे प्यारे भाइयो और बहनों आपको ऐसा नहीं करना है, आपको अपने खाने का एक समय बांध लेना है,
और उसी निश्चित समय पर खाना खाना है,
दोस्तों हमेशा याद रहे अगर आपको एक शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ शरीर चाहिए तो आपको दैनिक जीवन के कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा.

चलिए जानते हैं अपने दैनिक जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम

                                                                                    दोस्तों दैनिक जीवन के हमारे बहुत सारे नियम हैं जिनमें से मैं आपको कुछ बताता हूं, जैसे हमारा खानपान, हमारा रहन-सहन,  हमारा पर्यावरण आदि,
हमें हमेशा स्वच्छ और पोस्टिक भोजन करना चाहिए बासी भोजन कभी नहीं करना चाहिए हमेशा समय से खाना खाना चाहिए हमेशा हाथ धोकर खाना खाना चाहिए, दुकानों और फास्ट फूड जैसे भोजन का सेवन बहुत कम करना चाहिए और हमें पौष्टिकता युक्त भोजन सेवन करना चाहिए जैसे दूध , दही, मक्खन, घी पनीर आदि कुछ अधिकतम प्रोटीन युक्त भोजन जैसे अंडा, मीट, मछली,
, दाल, सोयाबीन आदि,
अब दूसरा नियम आता है कि हम किस प्रकार रहते हैं जैसे किस प्रकार के कपड़े पहनते हैं, इस प्रकार के लोगों के साथ रहते हैं आदि, हमें हमेशा साफ और स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए कभी मैले कपड़ों को धारण नहीं करना चाहिए,किसी अस्वस्थ व्यक्ति के पास खड़े नहीं होना चाहिए,

अब आ जाता है हमारा पर्यावरणकि हम किस प्रकार के पर्यावरण में रहते हैं क्या व साफ है क्या  वह साफ है स्वच्छ है अगर आप एक प्रदूषण युक्त पर्यावरण में रहते हैं तो आपका स्वास्थ अक्सर खराब रहेगा हमें अपने आसपास के पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखना चाहिए.
दोस्तों हमारे पर्यावरण का हमारे जीवन स्वास्थ्य से बहुत गहरा संबंध है,
इसीलिए हमें अपने आसपास के पर्यावरण को साफ एवं सुरक्षित रखना चाहिए जिससे हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव ना पड़े.

तो चलिए दोस्तों दृष्टि डालते हैं वजन बढ़ाने के कुछ 5 रामबाण उपाय पर ?


1) केला और दूध!

                       तो दोस्तों जब बात आती है वजन बढ़ाने की तो केले को पहली श्रेणी में रखा जाता है, केले का हमारे वजन बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान रहता है
और दूध का तो क्या कहना दूध मात्र एक ऐसा पदार्थ है जिसमें सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं,
जैसे विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा इत्यादि,
दोस्तों आपको करना क्या है, रोज सुबह उठकर कम से कम दो केले खाने हैं और उसके बाद एक गिलास दूध ऊपर से पीना है, आप चाहे तो इन दोनों को मिलाकर जूस बनाकर भी पी सकते हर रोज एक ही समय पर खाना या पीना है,
आपको 2 हफ्ते के भीतर अपने वजन में बढ़ोतरी यानी असर दिखने लगेगा.

2)उबले हुए चिकन> 

दोस्तों अगर आपको अपना वजन जल्दी बढ़ाना है तो उबला हुआ चिकन आपके लिए एक बहुत अच्छा उपाय है इसका सेवन करने से आपका वजन अधिक तीव्रता से बढ़ता है,
आपको करना है कि पहले आप चिकन ले चिकन उतना ही ले जितना आप एक बार में खा सकें ऐसा नहीं करना है कि आपने एक बार मे ज्यादा चिकन ले लिया और थोड़ा सा खाया और थोड़ा रख दिया बाद के लिए नहीं दोस्त नहीं दोस्तो ऐसा नहीं करना है क्योंकि आपको बांसी नहीं खाना है,
इसीलिए आप उतना ही ले जितना आप एक बार में खा सकें फिर इसे उबाल लीजिए
आपको इससे बहुत अच्छे से उबालना है, ठीक से ना उबलने पर यह आपका पेट भी खराब कर सकती है,
इसीलिए अच्छे से उबालें, इस  पर थोड़ा नमक डालें याद रहे आपको सिर्फ नमक डालना है थोड़ा सा और कुछ नहीं डालना है और कुछ नहीं डालना है.
इसे आप रोज खाइए आपको 10 दिन के अंदर फर्क दिखने लगेगा.

3) उबले हुए अंडे>

                       दोस्तों आप तो जानते ही होगे की उबले हुए अंडे हमारे वजन को बढाने में कितना सहायक है,
आप अंडे उबाल ले और उस पर थोड़ा नमक छिड़क कर रोज सेवन करिए,
और हां दोस्तों अंडे के बीच में जो उसका पीला होता है उसका सेवन ज्यादा करें आपका वजन दुगनी तेजी से बढ़ेगा.

4) उबले हुए आलू और दाल>

                                      चौथे नंबर पर आ जाते हैं उबले हुए आलू और दाल,
आपको करना क्या है, थोड़े से आलू उबालने जितना आप खा सकें फिर दाल जो बनी हुई दाल है मसूर की दाल ज्यादा फायदेमंद है और आप कोई भी ले सकते हैं, अब इन उबले हुए आलू को दाल में डालकर तोड़ दे मतलब मिला ले मिक्स कर ले और इसका सेवन करें आपको इसका सेवन भी रोज करना है, आपको फर्क अपने आप दिखने लगेगा

                                                               
weight gain tips
weight gain tips

5) सोयाबींस और काले चने>

                                     दोस्तों सोयाबींस और काले चने भी हमारे वजन को बढ़ाने में बहुत ज्यादा सहायक हो सकते हैं, आपको करना है कि थोड़े से सोया बींस और थोड़े से काले चने एक साथ मिलाकर किसी कटोरे में रात को भीगने के लिए छोड़ दें फिर सुबह उठकर इसका पानी छानकर इसका सेवन करें,
याद रहे आपको इसमें नमक या कोई और चीज नहीं डालना है,
आप इसका सेवन हर रोज करें यह आपका वजन बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

और हां दोस्तों यदि आपको नहीं पता कि सोयाबींस क्या होते हैं तो मैंने इसकी फोटो  लगा रखी है आप देख सकते हैं


तो दोस्तों यह है वह 5 तरीके जिसे आप अपना वजन सुरक्षित तरीके से और जल्दी बढ़ा सकते हैं आप इन   सेवन का हर रोज सेवन करें आपका वजन गारंटीड बढ़ेगा.







दोस्तों इस पोस्ट पर मैंने आपको बताया है कि आप किस प्रकार इन तरीकों का उपयोग करके अपना वजन जल्दी और सुरक्षित रूप से बढ़ा सकते हैं.
धन्यवाद.
कमेंट में अवश्य बताएं कि आपको यह मेरी पोस्ट कैसी लगी.


                                                    अपने चेहरे को अधिक गोरा और आकर्षक कैसे बनाएं

7 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने